ग्राम बेंजी विकिपीडिया पर

>> Tuesday 26 March, 2013

विकिपीडिया एक ऑनलाइन विश्वकोष (ऍन्साइक्लोपीडिया) है। यह एक ऐसी वेबसाइट है जिस पर दुनिया के विभिन्न विषयों पर लेख होते हैं जो कि विश्व भर से हजारों स्वयंसेवकों के प्रयास से निरन्तर बेहतर होते रहते हैं। हमारे गाँव बेंजी के बारे में भी विकिपीडिया पर मैंने लेख बनाया था।

हिन्दी विकिपीडिया – http://hi.wikipedia.org/wiki/बेंजी
अंग्रेजी विकिपीडिया – http://en.wikipedia.org/wiki/Benji_village

इन लेखों को आप भी विस्तृत कर सकते हैं यानि इनमें नयी जानकारियाँ जोड़कर इन्हें समृद्ध कर सकते हैं। हालाँकि ध्यान रखें कि विकिपीडिया पर तथ्यात्मक जानकारियाँ दी जाती हैं। लेख तथ्यात्मक शैली में होते हैं, साहित्यिक तथा संस्मरणात्मक शैली में नहीं। अनुपयुक्त संशोधनों को मिटा दिया जाता है। इसलिये इन लेखों में हो सके तो गाँव के बारे में भौगोलिक, साँख्यकीय, ऐतिहासिक इत्यादि तथ्य जोड़ें।

Village Benji on Wikipedia

Read more...

चित्र

चित्र

'हमारा बेंजी' के बारे में

'हमारा बेंजी' ग्राम बेंजी का सामूहिक चिट्ठा है। इसमें ग्राम बेंजी के वर्तमान निवासी, मूल-निवासी तथा इससे संबंधित सभी व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। इस चिट्ठे को बनाने का उदेश्य बेंजी के सभी निवासियों में संपर्क बढ़ाने, विचार तथा ज्ञान विनिमय आदि है। लेखकगण ग्राम बेंजी से सम्बंधित किसी भी विषय पर लिख सकते हैं। इनमें गाँव से सम्बंधित कोई सूचना, चित्र आदि शामिल हैं।

चिट्ठे में लेखक के तौर पर शामिल होने के लिए मुझसे ईमेल द्वारा सम्पर्क करें। इसके लिए आपके पास गूगल अकाउंट (जीमेल आईडी) होना चाहिए। चिट्ठे पर मुख्य भाषा हिन्दी रहेगी, हिन्दी में लिखने के लिए एक टूल चिट्ठे (ब्लॉगर) में अन्तर्निमित है। किसी भी किस्म की तकनीकी जानकारी के लिए मुझसे सम्पर्क करें।

लेखकगण:- ई-पण्डित (श्रीश बेंजवाल), दीपक बेंजवाल

ग्राम - बेंजी, पौ.ऑ - सिल्ली (अगस्त्यमुनि), जिला - रुद्रप्रयाग, उतराँचल (उतराखंड)

Village - Benji, District - Rudraprayag, Uttaranchal (Uttarakhand), 246421, India

थीम ई-पण्डित द्वारा संशोधित

ऊपर जाएं ^^